फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में खुले में पड़ा सैकड़ों क्विंटल गेहूं बारिश से भीगा

विज्ञापन
फोटो कैप्शन बारिश से भीगा गेंहू के कट्टे - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर रविवार को जिले के कई इलाकों में हुई बारिश के कारण अनाज मंडियों में आया गेहूं भीग गया। मंडियों में व गेहूं खरीद केंद्रों में तिरपाल का ज्यादा प्रबंध न होने के चलते खुले आसमान के नीचे रखा गेहूं भीगा है। यमुनानगर की सभी 13 अनाज मंडियां गेहूं से अटी पड़ी है। वहीं 100 से अधिक गेहूं खरीद केंद्रों पर भी जगह कम बची है। दो दिन से गेहूं की आवक तेज होने से गेहूं खुले आसमान के नीचे रखा गया था। गेहूं उठान का भी ज्यादा प्रबंध नहीं है। किसानों का आरोप है कि मंडी में ना लेबर का इंतजाम है न तिरपाल का जिसके चलते उनका गेहूं भीग गया। रंजीतपुर व रसुलपुर अनाज मंडी में शेड नहीं होने से ज्यादा दिक्कत आयी और तिरपाल ढकने से पहले ही खुले में रखी सैकड़ों बोरियां भीग गई। साढौरा अनाज मंडी प्रधान अरुण सिंगला ने बताया की सरकार द्वारा गेहूं को लिफ्ट का कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है।मंडी में अब तक लगभग 1 लाख 90 हजार कट्टे की खरीद हुई जिसमें से अभी सिर्फ 45 से 50 हजार कट्टो का ही उठान हुआ है। धीमी गति से चलने के कारण अधिकांश खरीदी गई गेहूं बारिश की चपेट में आ गई है। आढ़तियों और किसानों के सामने गेहूं के उठान की गंभीर समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें