फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब कोरोना वायरस के साथ-साथ भूख से भी लड़ रहे जंग

विज्ञापन
जरूरतमंदों को राशन वितरित करते मंडल सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर आईटीआई के पास स्थित मॉडल कॉलोनी में सखा मंडल की ओर से निरंतर जरूरतमंदो को राशन वितरित किया जा रहा है। मंडल अध्यक्षा स्वीटी रावल और चंचल नरूला ने बताया कि देश पर इन दिनों कोरोना वायरस नाम की आपदा आन पड़ी है। इस आपदा से बाहर निकलने के लिए हम सबको एक दूसरे का सहयोग देना होगा। बिना सहयोग दिए हम इस आपदा से बाहर नहीं निकल सकते। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा देशवासियों को इस कोरोना नाम के वायरस से बचाने के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में सबसे ज्यादा मुश्किलें उन लोगों के लिए हो रही है जो रोजाना काम करके अपना व अपने परिवार का पेट भरते थे। अब लोग काम पर नहीं जा पा रहे। जिसकी वजह से वे और उनके परिवार सदस्य कोरोना के साथ साथ भूख से भी जंग लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे में उनका मंडल, ऐसे लोगों को राशन प्रोवाइड करवा रहा हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक वे 100 जरूरतमंद लोगों को राशन दे चुकी हैं। अब उनके मंडल सदस्य मास्क बनाने का काम भी कर रहे हैं। जल्द ही वे हर जरूरतमंद को निशुल्क मास्क भी वितरित करेंगे। उन्होंने कहा कि वे देश पर आई इस आपदा के समय में अपना हर तरह से सहयोग देने के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें