फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जुर्माने के लाखों रुपये दबाए बैठे हजारों वाहन चालक

Fri, 31 Jan 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक जुर्माने की धनराशि जमा करने में गुरेज कर रहे हैं। ऐसे 10 हजार वाहन को चिह्नित किए जा चुके हैं, जिन पर 50 लाख रुपये से अधिक की धनराशि बकाया है। हैरत की बात तो ये है पुलिस न तो इन वाहनों को तलाश कर पा रही है और न ही जुर्माना की राशि जमा करा पाई है। अब ऐसे वाहन चालकों की तलाश के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन


अभियान भी नहीं हो रहे कारगर साबित
पुलिस यातायात को दुरुस्त करने के लिए चालकों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाती है, किंतु यह अभियान भी कारगर साबित नहीं हो पा रहे हैं। चूंकि, इन सब के बाद भी अधिकतर वाहन चालक नियमों को तोड़ने पर लगे हुए हैं। बात करें तो बीते वर्ष पुलिस ने कई अभियान चलाकर बड़ी संख्या में वाहनों के चालान किए थे। लेकिन, नियमों को ताक पर रखने वाले वाहन चालक अब भी पुलिस के लिए सिरदर्द बन रहे हैं। यातायात पुलिस की माने तो जिन वाहन चालकों ने जुर्माने की धन राशि जमा नहीं की उनमें बड़ी संख्या में ऐसे वाहन भी हैं जिन पर एक से अधिक चालान हैं। कुछ वाहनों पर तीन से चार चालान हैं। ऐसे वाहनों को अलग से सूचीबद्ध किया जा रहा है।
-
वर्जन
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान कर जुर्माना लगाया गया था लेकिन वाहन चालक जुर्माना की धनराशि जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे 10 हजार से अधिक वाहनों को चिह्नित किया गया है। जल्द ही वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुशल पाल, प्रभारी ट्रेफिक पुलिस यमुनानगर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें