फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कांवड़ यात्रा में जाने वाले अपने साथ रखें पहचान पत्र

Wed, 09 Jul 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। 11 से 23 जुलाई तक आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा के आयोजन को लेकर मंगलवार को एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने अपने कार्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों व कांवड़ सेवा शिविर लगाने वाले समाजसेवियों के साथ बैठक की। इस दाैरान कांवड़ यात्रा पर जाने वाले लोगों से अपने साथ पहचान पत्र रखने की अपील की।
एसडीएम ने कहा कि बाहर से आने वाले सभी कांवड़ियों के लिए शहर के बाहर से रूट निर्धारित करने, पीसीआर राइडर का सड़क पर लगातार आवागमन रहे ताकि किसी भी दुर्घटना से समय रहते बचाव हो सके। किसी वाहन पर ध्वनि यंत्रों, साउंड सिस्टम, लाउडस्पीकर, डीजे का प्रयोग कम ध्वनि के साथ करवाएं। क्रेन का प्रबंध करें ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान आवश्यकता पड़ने पर उनको प्रयोग किया जा सके। सभी संबंधित थाना प्रभारियों को हिदायत दी गई कि वह कांवड़ यात्रियों की एक सूची सरपंच व ग्राम सचिव के साथ मिलकर तैयार करें।
विज्ञापन

सभी शिविर सड़क से 200 फीट दूरी पर लगाए जाएं। सभी शिविरों से लगभग 100 मीटर पहले शिविर बारे साइन बोर्ड लगे हों, सभी शिविरों में लाइटों का उचित प्रबंध हो। शिविर में आग बुझाने के यंत्र उपलब्ध होने चाहिए। शिविरों में रोशनी, पानी, औषधि, चिकित्सा की समुचित व्यवस्था संबंधित विभागों द्वारा उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त भांग व नशीले पदार्थों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। बीडीपीओ व्यासपुर व सढौरा व नपा साढौरा सचिव और सरपंच अपने क्षेत्र में मुनादी करवाएंगे कि कांवड़ में जाने वाले श्रद्धालु अपने साथ अपना पहचान पत्र लेकर यात्रा करें। कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूल वैन व स्कूल बस चालक यातायात के नियमों का पालन करें। यदि कावड़ यात्रा के अंतिम दिनों में यातायात को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो स्कूल प्रशासन बच्चों के अभिभावकों से संपर्क करके अनुरोध करें कि वह स्कूल आकर अपने बच्चों को ले जाएं। इस दौरान डीएसपी व्यासपुर हरविंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें