फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों से मुक्त करवाए पैंतीस पशु

Sun, 02 Feb 2014 01:05 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पशुओं को वाहन में भरकर वध के लिए यूपी लेकर जा रहे तीन तस्करों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 14 भैंस व 21 कटड़ों को मुक्त करवाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं पुलिस ने एक अन्य स्थान से तस्करों से आठ बैलों को छुड़वाया है।

गोरक्षा दल के जिला संयोजक रोहित चौधरी ने बताया कि शनिवार तड़के उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ पशु तस्कर पंजाब की ओर से टाटा-407 में मवेशियों को भरकर उन्हें वध के लिए शहर के रास्ते यूपी की ओर लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस व गोरक्षा दल के अन्य सदस्यों  को सूचना दी।
विज्ञापन


 सूचना मिलते ही पुलिस ने शुगर मिल के नजदीक नाकाबंदी करके वाहनों की जांच शुरू कर दी। जब पुलिस ने एक वाहन चालक को रुकने का इशारा किया, तो उसने अपने वाहन की गति तेज कर ली। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे काबू कर लिया। पुलिस ने वाहन में से ठूंस ठूंसकर भर रखे 14 भैंस व 21 कटड़ों को मुक्त कराया। पुलिस ने पशु तस्करं माजिद, कुफरान व सलमान को गिरफ्तार कर लिया, वहीं खिजराबाद पुलिस ने ताजेवाला मार्ग से बैलों को गोकसी के लिए यूपी लेकर जा रहे एक तस्कर से आठ बैलों को मुक्त कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें