फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीन दिन में फायरिंग की तीसरी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को सेवा, सुरक्षा, सहयोग का नारा जठलाना में फेल होता नजर आ रहा है। आए दिन क्षेत्र में फायरिंग की वारदात हो रही है। दो दिन पहले जहां बरहेड़ी व लाल छप्पर की माजरी में बाइक सवार नकाबपोशों ने फायरिंग की। वहीं, मंगलवार अलसुबह जठलाना में चोरी कर भाग रहे दो नकाबपोशों ने जीजा साले पर फायरिंग की उनकी हत्या करने का प्रयास किया। जठलाना में आए दिन चल रही गोलियों की गूंज से क्षेत्र के लोग दहशत में है। लोगों ने पुलिस को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। ताकि क्षेत्र में हो रही आपराधिक वारदातों पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार आधी रात को जठलाना क्षेत्र के गांव बरहेड़ी में दो नकाबपोशों ने फायरिंग की थी। जब गोली चली तो वहां पर शादी समारोह चल रहा था। गांव बरहेड़ी में शनिवार रात शुभम की शादी का कार्यक्रम था। रात के समय मंडे पर घर के सामने गली में डीजे बज रहा था। उसके परिवार के सदस्य व रिश्तेदार वहां नाच रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे डीजे के पास बिना नंबर प्लेट की बाइक पर दो नकाबपोश युवक आए। युवकों ने कट्टे से हवाई फायर किए। इसके 15 मिनट बाद लाल छप्पर माजरी में फायरिंग हुई। गांव लाल छप्पर माजरी के निहाल के घर के पास सवा 12 बजे बाइक सवार दो नकाबपोश युवक आए। बाइक पर पीछे बैठे लड़के ने कट्टे से दो बार हवा में फायर किया। गोली चलने की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग घर से बाहर निकलने लगे तो दोनों आरोपी अपनी बाइक पर वहां से हथियार लहराते हुए फरार होने लगे।



मंगलवार रात जठलाना में चोरी कर भाग रहे दो नकाबपोश युवकों ने जीजा साला पर फायरिंग की। जिले में चोरी व स्नेचिंग की वारदातें लगातार हो रही है। चोरी व झपटमारी रोकने को लेकर पुलिस भी अहम कदम नहीं उठा रही है। पुलिस के सीलिंग प्लान, उपस्थित दिवस, नाइट डोमिनेशन आदि अभियान भी बदमाशों की इन वारदातों के आगे फेल नजर आ रहे है। लोगों की मांग है कि इन वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें