थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया तथा युवक के परिजनों ने उसे जाति सूचक शब्द बोले। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक व उसके परिजनों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
एक युवती ने छछरौली थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव बलाचौर निवासी गुरचरण सिंह के साथ जान पहचान थी। 12 फरवरी 2020 में आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपी से मिलने के लिए गई तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने चुपके से उसका वीडियो बना लिया। जिसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ जून 2022 तक दुष्कर्म करता रहा। जब उसने आरोपी को शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। इस दौरान वह आरोपी युवक के परिजनों से मिली। मगर गुरचरण सिंह के परिजनों ने उसे जाति सूचक शब्द बोलकर घर से निकाल दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने परेशान होकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक व उसके परिजनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।