फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मुठभेड़ में घायल बदमाशों का तीसरा साथी गिरफ्तार

Thu, 01 May 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। महलांवाली गांव के पास हाईवे रिंग रोड पर लूट के बाद पुलिस के साथ मुठभेड़ करने के तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गोली लगने से घायल हुए दोनों बदमाशों को भी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। तीनों बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है। तीनों को वीरवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
तीनों बदमाशों ने 24 अप्रैल साढौरा क्षेत्र व 26-27 अप्रैल की रात जगाधरी में मोबाइलों की दुकान में लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। मोबाइलों से भरा बैग लूटकर भागने समय पुलिस मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं तीसरा आरोपी फरार हो गया था। दोनों घायलों का उसी दिन से सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा था। सिटी स्कैन की रिपोर्ट नॉर्मल आने पर बुधवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। सीआईए दो की टीम तीनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

अपराध शाखा दो इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि तीसरे आरोपी को मारवा कला गांव के नजदीक से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मारवां खुर्द गांव निवासी रूद्र के रूप में हुई है। उसने अपने साथियों मारवा खुर्द निवासी रजत उर्फ रिंकू व यतिन के साथ मिलकर फरवरी माह से अब तक लूट की पांच वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी रजत व यतिन पुलिस मुठभेड़ के दौरान काबू कर लिए गए थे। जिन्हें अस्पताल में उपचार दिया जा रहा था। अब उन्हें भी छुट्टी मिल गई है। रविवार देर शाम को तीनों बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए जगाधरी गोरी शंकर मंदिर के समीप बनी ब्रांड असेसरी की मोबाइल दुकान पर पहुंचे थे। दो नकाबपोश बदमाश दुकान के अंदर चले गए, तीसरा बाइक पर बाहर ही इंतजार कर रहा था। अंदर आते ही दोनों बदमाशों ने दुकानदार के सामने पिस्टल तान दी और नकदी देने की बात कही।

मना करने के बाद एक बदमाश दराज को खंगालने लग गया, तभी उसकी नजर वहां रखे बैग पर गई, जिसमें करीब 12 से 13 लाख रुपये के मोबाइल थे। बदमाशों ने उस बैठ को उठा लिया भागने लगे। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

इसी बीच सीआईए 2 की टीम को सूचना मिलती है कि लूट को अंजाम देने वाले तीनों बदमाश महलांवाली व शाहपुर रोड के नजदीक मौजूद हैं। सीआईए व पुलिस की टीमों ने नाकाबंदी कर जांच शुरू की। यहां पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने बाइक नहीं रोकी। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया। ऐसे में गोली पुलिस की गाड़ी के शीशे को तोड़ कर आरपार हो गई । पुलिस ने फायर किए तो गोली दोनों बदमाशों की टांगों पर लगी। इसके बाद पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर दोनों बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें