फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पाइपलाइन दुरुस्त होने से सुचारू हुई पेयजल की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। गांव फैजपुर में पीने के पानी की किल्लत को देखते हुए गांव में जन स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और जलापूर्ति सुचारू करवाई। गांव के लोगों को पिछले कई दिनों से पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

गांव में लगे चार ट्यूबवेल हैं जो ज्यादातर खराब रहते हैं या कम पानी दे रहे हैं। इस मुद्दे को अमर उजाला ने उठाया। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। इसके बाद विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और पाइपलाइन को दुरुस्त किया। जिसके बाद पीने के पानी की आपूर्ति सुचारू हुई। जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ गुरदीप सिंह ने बताया कि पीने के पानी की पाइप लाइन के वाल में खराबी आने तथा ब्लॉकेज के कारण पीने के पानी की आपूर्ति में परेशानी हुई थी। जिसको कर्मचारियों को भेज कर ठीक करवा दिया है। गांव में अब पीने के पानी की कोई किल्लत नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें