रादौर। गांव पलाका में चोरों ने दो ट्रैक्टरों की बैटरियां चुरा लींं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव पलाका निवासी बलिंद्र कुमार ने शिकायत में बताया कि 4 जुलाई की रात को बाइक पर आए दो अज्ञात लोगों ने उसके व उसके भतीजे प्रदीप कुमार के ट्रैक्टरों की बैटरियां चुरा ली। सुबह गांव का सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो बाइक पर आए दो नकाबपोश बैट्री चोरी करते दिखाई दिए। पुलिस का कहना केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है। संवाद