फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अधिक लाभ का लालच देकर 5.83 लाख ठगे

Fri, 11 Jul 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के शर्मा गार्डन निवासी प्रतीक वर्मा से 5.83 लाख रुपये की ठगी हो गई। उनके साथ यह ठगी साइबर ठगों ने टास्क पूरा कर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर की है। उन्होंने इसकी शिकायत थाना साइबर क्राइम पुलिस को दी। पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता प्रतीक वर्मा ने बताया कि तीन मई को उसके मोबाइल पर एक लिंक आया। जब उसने लिंक पर क्लिक किया तो वह टेलीग्राम में एक ग्रुप से जुड़ गया। इसके बाद ठगों ने उससे टास्क पूरा करके अधिक लाभ कमाने का लालच दिया। पहले तो आरोपियों ने उसे आसान से टास्क दिए। जिनको उसने आसानी से पूरा कर लिया। आरोपियों ने टास्क पूरा करने के बाद उसे प्रॉफिट के पैसे उसके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने उसे पेड टास्क देने शुरू कर दिए। आरोपियों ने पेड टास्क के नाम पर उससे अपने अकाउंट में पांच लाख 83 हजार रुपये जमा करवा लिए। आरोपियों ने उसे टास्क पूरा करने के बाद प्रॉफिट के पैसे नहीं दिए। जब उसने आरोपियों से बात की तो उन्होंने पेड टास्क के पैसे अकाउंट में जमा करवाने को कहा। मगर उसने मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे ग्रुप से रिमूव कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें