यमुनानगर। थाना व्यासपुर क्षेत्र के गांव जमीतगढ़ में बिजली के तार और थाना छछरौली क्षेत्र के गांव छछरौली में बिजली का मीटर चोरी कर लिया गया। बिजली निगम के एसडीओ की शिकायतों पर व्यासपुर व छछरौली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए। व्यासपुर पुलिस को दी शिकायत में बिजली निगम के एसडीओ रामकुमार ने बताया कि गांव जमीतगढ़ से 17 सितंबर को खेतों में लगे ट्यूबवेल से 11 केवी के तार चोरी हो गए। थाना छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बिजली निगम के एसडीओ धर्मेंद्र यादव ने बताया कि गांव छछरौली में 20 सितंबर को दिनेश कुमार नेहरा का थ्री फेज नेट मीटर चोरी हो गया। संवाद
सामान चोरी कर बेचने का आरोप
यमुनानगर। ट्रक से सामान चोरी कर बेचने के आरोप में थाना फर्कपुर पुलिस ने युवक को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में टैगोर गार्डन निवासी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि उनका ट्रक सामान लोड कर सप्लाई के लिए गया था। रास्ते में रोबिन नाम के युवक ने ट्रक से सामान चोरी कर बेच दिया। चोरी हुए सामान की कीमत 25 हजार रुपये है। पुलिस ने शिकायत पर रोबिन को नामजद कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद