रादौर। शहर की औड़ कॉलोनी से बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में औड़ कॉलोनी निवासी जसविंद्र सिंह ने बताया कि 28 अक्तूबर को सुबह लगभग 8 बजे उसने अपनी बाइक को घर के बाहर खड़ा किया था। सवा नौ बजे जब वह घर से बाहर आया तो उसने बाइक को गायब पाया। उसने अपनी बाइक की आसपास के क्षेत्र में काफी तलाश की। बाइक का कुछ पता नहीं चला। बाद में परेशान होने के बाद पुलिस में शिकायत दी।