जठलाना। फतेहगढ़ गांव में चोरों ने धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया। चोरों ने गांव के शिव मंदिर, हनुमान मंदिर व वाल्मीकि मंदिर का दानपात्र चोरी कर लिया। जिसमें हजारों की नगदी थी। जांच के बाद दानपात्र गांव से ही कुछ दूरी पर खेतों में पड़े हुए मिले। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। ग्रामीण पंकज कुमार व विक्रम सैनी ने बताया कि चोरों ने बीती रात शिव मंदिर, हनुमान मंदिर व वाल्मीकि मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दानपात्र से नकदी निकालकर उन्हें गांव से कुछ ही दूरी पर ड्रेन के पास फेंक दिया। उन्होंने छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।