फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पति, सास-ससुर पर उत्पीड़न का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शादी के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति व सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में गणेश विहार कॉलोनी निवासी शालू रानी ने बताया कि उसकी शादी 2015 में ऊंचा चांदना में आशीष कुमार से हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने हर प्रकार का सामान दिया था। शादी के एक सप्ताह बाद ही ससुराल वालों ने उसे शादी में कम दहेज लाने को लेकर ताने मारने शुरू कर दिया। यहां तक की माता-पिता द्वारा दिए गए सामान को भी वह घटिया किस्म का बताने लगे। वह कहने लगे कि छोटी कार देकर उनकी नाक कटवा दी है। उन्हें तो शादी में फॉर्च्यूनर गाड़ी चाहिए थी। आरोपियों ने उसके साथ बुरा व्यवहार करना शुरू कर दिया और मारपीट करनी शुरू कर दी।

पति शराब पीकर उसके साथ झगड़ा करने लगा। वह उस पर मायके से 10 लाख रुपये लाने का दबाव बनाता। उसका ससुर संतोष कुमार व सास प्रोमिला सैनी भी उसके परेशान करने लगी। शालू ने बताया कि वह स्टाफ नर्स और शादी से पहले से ही सीएचसी सरस्वतीनगर में कार्यरत है। उसकी ड्यूटी को लेकर ससुराल वाले उस पर कई तरह के आरोप लगाने लगे। वर्ष 2018 में उसने एक बेटे को जन्म दिया। परंतु ससुराल वाले कहने लगे कि यह बच्चा उनके परिवार का नहीं है। वह बच्चे को जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने मारपीट कर उसे व उसके बेटे को घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत उसने थाने में दी तो आरोपियों ने माफी मांगते हुए दोबारा ऐसी गलती न करने की बात कही। कुछ दिन ठीक रहने के बाद ससुराल वालों ने फिर से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति के अलावा सास-ससुर पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें