यमुनानगर। थाना गांधी नगर क्षेत्र के चांदपुर कृष्णा नगर में सूने घर में चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में संपूर्ण सिंह ने बताया कि वह बिजली का काम करता है। वह दो दिन के लिए परिवार सहित बाहर गया हुथा। वह 29 मई की शाम 5:30 बजे आया घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो इंनवर्टर, बैट्री, ड्रिल मशीन, गरेंटर, व 12 से 13 किलोतांबे की तार व एल्युमिनियम की दो बाॅल्टी व टब, एक पंखा गायब था। संवाद