यमुनानगर। जठलाना थाना क्षेत्र के गांव खजूरी में एक ही रात में नौ किसानों के खेतों से ट्यूबवेलों की मोटरों चोरी हो गई। गांव के रविंद्र राणा ने बताया कि उनके ट्यूबवेल से मोटर चोरी की यह तीसरी घटना है। इनके अलावा संजय कुमार, धर्मपाल शर्मा और सतपाल सहित अन्य किसानों की मोटरें भी चोरी हुई हैं। जगदीश की तीन मोटर चोरी हो चुकी हैं। चोरी से परेशान ग्रामीण एसपी से भी मिल चुके हैं। इसके अलावा ग्रामीणों ने थाना जठलाना के बाहर प्रदर्शन किया था। थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि खजूरी गांव से कोई शिकायत अभी थाने में नहीं आई है। चोरी करने वाले गिरोह की तलाश की जा रही है। संवाद