चोरों ने दो गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल से बच्चों का राशन व बर्तन चोरी कर लिए। थाना छप्पर पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में मनसापुर गांव के सरपंच ऋषिपाल ने बताया कि तीन नवंबर की रात चोरों ने गलौली गांव के आंगनबाड़ी केंद्र से 70 किलोग्राम गेहूं, 40 किलोग्राम चावल, पांच किलो चीनी, 60 किलो बाजरा, 15 लीटर सरसों का तेल, प्लास्टिक की दो कुर्सी, लोहे का बोर्ड, एक गैस सिलिंडर व गांव से 19 लाइट चोरी कर ली। चहीं गूगलों गांव के सरपंच ने बताया कि उनके गांव के स्कूल से चोरों ने चार गैस सिलिंडर, दो भगोने, एक कढ़ाही, चार क्विंटल चावल चोरी कर लिए हैं। उन्होंने अपने स्तर पर जांच की लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं चला।