फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चचेरे भाई ने साथियों के साथ मिलकर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जठलाना के रिजवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि काफी समय पहले उसके चाचा के लड़के अजमल व फिड्डा के साथ किसी बात को लेकर झगडा हो गया था। तब से फिड्डा उनके परिवार से रंजिश रखता था। इस बात को लेकर फिड्डा ने चार-पांच दिन पहले उसके साथ कहासुनी की थी। दोपहर के समय वह यमुना नदी जठलाना के 12 नंबर घाट पर काम करने के लिए जा रहा था। जब वह घाट के बाहर पहुंचा तो वहां पर फिड्डा उसे कहने लगा कि वह उसे यहां काम नहीं करने देगा। इतना कहते ही फिड्डा ने अपने 10-12 अन्य साथियों को बुला लिया। सभी ने डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें