फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर से मोबाइल, नकदी ले गए चोर

Mon, 10 Mar 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर में चोरों का आतंक कम नहीं हो रहा। चोरों ने दुर्गा गार्डन क्षेत्र में एक मकान में घुसकर नगदी और मोबाइल चोरी कर लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कॉलोनी निवासी विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात को उनके मकान में अज्ञात चोर घुस गए। चोरों ने घर में रखे 3400 रुपये और एक मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस का कहना है केस दर्ज कर चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


घर में घुसकर चुराया कीमती सामान
यमुनानगर। सेक्टर-17 थाना क्षेत्र के शिवशंकर नगर में चोरों ने एक मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मूल रूप से बिहार के रहने वाले सुनील यादव ने बताया कि वह शिवशंकर नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा है। चोरों ने मकान में घुसकर कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस का कहना मामला दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें