सरस्वतीनगर की गुरु नानक कॉलोनी से चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये समेत लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गुरु नानक कॉलोनी निवासी हरबंस सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजे घर का ताला लगाकर परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गया था। दोपहर को साढ़े 12 बजे जब वापस लौटे तो घर का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से 15 हजार रुपये, सोने का हार, दो अंगूठियां, टॉप्स व अन्य जेवर गायब मिले। जिनकी कीमत करीब एक लाख 13 हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।