फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डेयरी पर सीएम फ्लाइंग की छापामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन आते ही सीएम फ्लाइंग भी एक्टिव हो गई। इसी कड़ी के तहत टीम ने ताहरपुर कलां गांव में बनी डेयरी पर छापामारी कर दी। टीम ने यह कार्रवाई इंस्पेक्टर गुरमीत के नेतृत्व में की है। इस दौरान कर्मचारियों ने डेयरी पर दूध व मावा के सैंपल लिए हैं, जिन्हें लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। दरअसल टीम को सूचना मिली थी इस डेयरी पर काफी मात्रा में दूध और मावा रखा हुआ है। इसके बाद टीम हरकत में आई और सोमवार को कार्रवाई के लिए डेयरी पर पहुंच गई। लेकिन यहां टीम को इस प्रकार अचानक देखकर मालिक के होश उड़ गए। डॉ. प्रेम सिंह की मौजूदगी में दूध व मावा दोनों पदार्थों के सैंपल ले लिए गए हैं। सैंपल की जो रिपोर्ट आएगी उसके बाद अब आगे की कार्रवाई होगी। टीम इंस्पेक्टर गुरमीत ने बताया कि त्योहारी सीजन आने पर मिलावट खोर भी काफी एक्टिव हो जाते हैं। जो मिलावटी माल होता है उसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा पड़ता है। ऐसे में समय-समय पर इस प्रकार जांच की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें