फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने प्रवक्ता के घर से ढाई लाख के गहने और नकदी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव धौलरा में चोरों ने लेक्चरार के घर के ताले तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये के गहने और रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना रादौर पुलिस को दी शिकायत में गांव धौलरा निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर में राजनीतिक शास्त्र का प्रवक्ता है। वह सुबह 10 बजे के करीब अपने गांव धौलरा में आया था। शाम करीब पांच बजे वह परिवार के साथ नए मकान यमुनानगर त्यागी गार्डन में चला गया था। रविवार को गांव से पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उसके घर में किसी ने ताला तोड़कर चोरी कर ली है। सूचना पाते ही वह गांव में पहुंचा तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर से सोने के जेवर, 70,000 रुपये, पीतल के बर्तन और चांदी के 50 सिक्के चोरी हो गए हैं। इस बारे में आसपास के लोगों से बात की तो किसी को भी चोरों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। घटना की सूचना पाते ही थाना रादौर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करते हुए केस दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें