यमुनानगर। सेक्टर-17 में महिलाओं ने घर में घुस कर टूंटियां व पीतल का सामान चोरी कर लिया। उस वक्त परिवार कुरुक्षेत्र में गया हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना हुडा सेक्टर-17 पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर निवासी जबर सिंह ने बताया कि वह पीडब्ल्यूडी विभाग से सेवानिवृत्त है। वह चार-पांच दिन से अपनी पत्नी के साथ अपनी पुत्रवधू के घर कुरुक्षेत्र में गया हुआ था। 15 अगस्त को उसके आस-पड़ोस से फोन आया कि आपके घर में दो महिलाएं घुसी हुई हैं। जब लोगों ने शोर मचाया तो दोनों महिलाएं वहां से फरार हो गई। इसकी सूचना पाकर वह घर पर पहुंचा। उसने देखा कि मेन गेट का ताला लगा हुआ था और घर कि ग्रिल टूटी थी। जांच करने पर पता चला कि किचन की ग्रिल व प्रथम तल के दोनों दरवाजे टूटे हुए थे। आरोपी महिलाएं घर में लगी सारी टूंटियां व पीतल का कीमती सामान, कपड़े चोरी करके ले गई। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। संवाद