फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर व फैक्टरी समेत आधा दर्जन जगहों से लाखों रुपये का सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने फैक्टरी व दुकान समेत कई जगहों से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा दो जगहों से चोरों ने बाइक भी चुराई। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में बूड़िया निवासी विवेक जैन ने बताया कि उसकी टेंट व किराना की दुकान है। 28 मार्च को उसकी दुकान के गल्ले से एक हजार रुपये चोरी हो गए थे। इसके बाद 31 मार्च को दुकान से सिगरेट की डिब्बी, 20 गैस लाइटर, 35 किलोग्राम गेहूं व 40 किलोग्राम सरसों चोरी हो गई थी। काफी पता करने पर भी चोरों का पता नहीं चला। अब एक बार फिर चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने वहां से 65 किलोग्राम सरसों चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
उधर शास्त्री कॉलोनी के संदीप कुमार ने थाना सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी फैक्टरी से चोरों ने एल्युमीनियम की 46 प्लेट, चार मोटर, 70 से 80 ग्रारियां चोरी कर ली। जिससे उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। वहीं, कैंप निवासी मनोज कुमार ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस का दी शिकायत में बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में मोदी मिल के पास उसकी टायर पंक्चर की दुकान है। चोरों ने रात के समय दुकान के बाहर लगा मीटर चोरी कर लिया।
विज्ञापन

उधर शहर पुलिस को ही दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के नकुड़ निवासी नदीम अख्तर ने बताया कि वह थापर कॉलोनी में किराये की दुकान में एमआई कंपनी का मोबाइल सेंटर चलाता है। शाम को सेंटर का ताला लगाकर वह अपने घर नक़ड़ चला गया था। रात करीब 11 बजे पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने उसे फोन करके बताया कि उसके सेंटर पर लगा ताला टूटा हुआ है। वह उसी समय सेंटर पर पहुंचा। जांच करने पर पाया कि अंदर से पांच लैपटॉप, 40 हजार रुपये वहां नहीं थी। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। इस चोरी से उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। जबकि गांव पयोदा निवासी भूपेंद्र शर्मा ने थाना बिलासपुर पुलिस को बताया कि गांव रानीपुर के पास उसका शिवालिक मिनरल स्क्रीनिंग प्लांट बना हुआ है। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ वहां से एक टूल्लू पंप, लोहा व 80 किलोग्राम तार चोरी कर ली। जिससे उसे काफी नुकसान हुआ। उधर गांव बरेहड़ी के सोनू राम ने बताया कि किसी ने दिन में ही उसके घर से गेहूं के तीन कट्टे चोरी कर लिए।
बाक्स
चोरों ने दो जगहों से बाइक चुराई
रामपुरा चौकी में दी शिकायत में गांव खेड़ा फार्म निवासी नवनीत कुमार ने बताया कि वह अपनी बाइक पर गाबा अस्पताल में अपने रिश्तेदार को खाना देने के लिए गया था। उसने बाइक को अस्पताल के सामने खड़ी कर दिया। वह कुछ देर के बाद घर जाने लगा तो देखा कि वहां पर बाइक नहीं थी। काफी तलाश करने पर भी पता नहीं चला तो उसने थाने में शिकायत दी।
वहीं टापू माजरी के कर्मवीर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई राजकुमार गांव तेलीपुरा की प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता है। वह बाइक को फैक्टरी के गेट पर खड़ी करके काम पर चला गया। शाम को वह फैक्टरी से काम करके बाहर गेट पर आया तो वहां उसकी बाइक नहीं थी। हताश होकर उसने थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें