फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मंडल मंत्री को महिला मित्र ने साथियों के साथ किया ब्लैकमेल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। भाजपा बिलासपुर मंडल मंत्री को ब्लैकमेल करके रुपये ऐंठने, धमकी देने, झूठे केस में फंसाने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की तहसील टीसा के गांव जसोरगढ़ निवासी महिला व पांच अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थाना बिलासपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल मंत्री गांव ककड़ौनी निवासी दीपक भारद्वाज ने थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की तहसील टिसा के गांव जसोरगढ़ पट्टी निवासी राजेश ठाकुर कालाअंब के सैलानी रिजोर्ट सैनवाला में बतौर मैनेजर कार्यरत हैं। वह अक्सर उसके रिजोर्ट में आता-जाता रहता था। इसलिए उसकी राजेश ठाकुर से दोस्ती हो गई। राजेश ठाकुर ने उसकी जान पहचान एक महिला से कराई थी। महिला पति से अनबन के चलते पौंटा साहिब में रह रही थी। उसके उक्त महिला से दोस्ताना संबंध बन गए। दो साल से उनके संबंध थे। इसके अलावा फोन पर उनकी बात होती थी। कुछ समय से गांव जसोरगढ़ पट्टी के राजेश ठाकुर, उसके साथी यश ठाकुर, धर्मेंद्र नेगी व संतोष महाजन ने मिलकर साजिश के तहत उसे फंसाने की योजना बनाने लगे। तीन-चार महीने से फोन पर उसे ब्लैकमेल कर रुपये मांगने लगे। इसके पश्चात उक्त सभी लोग उसे धमकी देने लगे कि अभी तो केवल शुरुआत है। अगर उनकी बात नहीं मानी तो उसके खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा भी दायर करवाएंगे। उसने उनकी धमकियों का विरोध किया तो वह उसकी पत्नी को फोन कर धमकियां देने लगे। साथ ही धमकी दी कि यदि उनकी शिकायत थाने में दी तो उसे जान से मरवा देंगे। इस षडयंत्र के तहत आरोपी उसे परेशान कर रुपये हड़पना चाहते हैं।
मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह का कहना है कि दीपक भारद्वाज की शिकायत पर उक्त महिला, राजेश ठाकुर,यश ठाकुर, धर्मेंद्र नेगी, संतोष महाजन सहित तीन अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें