फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सूने घर से सामान ले गए चोर

Fri, 26 Sep 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर

सार

यमुनानगर के जगाधरी की सिल्वर स्ट्रीट में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर करीब 40 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर। जगाधरी की सिल्वर स्ट्रीट में चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायत में सिल्वर स्ट्रीट जगाधरी निवासी गुरचरण सिंह ने बताया कि वह 22 सितंबर को घर का ताला लगाकर परिवार के साथ बाहर गया था। वह 24 सितंबर को लौटा तो घर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर से एसी पाइप, टुल्लु पंप, एक क्विंटल सरिया, टोटियों का सामान, बिजली सामान गायब मिला। चोरी गए सामान की कीमत करीब 40 हजार रुपये है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें