यमुनानगर। प्रतापनगर के गांव गुलाबगढ़ के पास 12 सितंबर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जगाधरी के गंगानगर कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय पंकज कश्यप हलवाई का काम करता था। बाइक सवार पंकज को गांव गुलाबगढ़ के समीप 12 सितंबर की शाम अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वाह घायल हो गया था। शहर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद