फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरों ने बस स्टैंड से चुराया महिला का बैग

Thu, 19 Mar 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने यमुनानगर बस स्टैंड से एक महिला का बैग चोरी कर लिया। बैग में 10 हजार रूपये, कपड़े, आधा तोला सोने की अंगूठी तथा मोबाइल था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव फतेहगढ़ निवासी संजीव कुमार ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां शोभा देवी 15 मार्च को दोपहर तीन बजे रिश्तेदारी में जाने के लिए यमुनानगर बस स्टैंड पर आई थी। इस दौरान वह बस स्टैंड पर काउंटर नंबर छह पर बैठी थी। उसने अपने बैक को अपने नजदीक साइड में रख दिया और बस का इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद उसे वहां से बैग गायब मिला। उसने बताया कि उसकी मां के बैग में 10 हजार रूपये, कपड़े, आधा तोला सोने की अंगूठी तथा मोबाइल था। जब उसकी मां को बैग गायब मिला तो उसने आसपास तलाश की। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने घटना की सूचना उसे दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और इसकी शिकायत पुलिस को दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें