फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हवेली गांव में तीन ट्रक के 12 टायर ले गए चोर

Thu, 23 Oct 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना साढौरा क्षेत्र के हवेली गांव में खड़े तीन ट्रकों के 12 टायर चोरी हो गए। ट्रकों के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायत में हिमाचल प्रदेश के कालाअंब निवासी चरण सिंह ने बताया कि उनका ट्रांसपोर्ट का काम है। उनके तीन ट्रक 21 अक्तूबर को गांव हवेली में खड़े थे। रात करीब एक बजे तीनों ट्रकों के 12 टायर चोरी कर लिए गए। ट्रकों के चालक व परिचालक मौके पर पहुंचे तो टायर गायब मिले। तलाश करने पर चोरों का सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें