यमुनानगर। गांव तिम्हो स्थित शिव मंदिर से दानपात्र तोड़कर 35 हजार रुपये का चढ़ावा चोरी कर लिया गया। थाना प्रतापनगर पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। गांव तिम्हो निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके गांव के शिव मंदिर से 18 जुलाई की रात में कोई दानपात्र तोड़कर उससे 35 हजार रुपये का चढ़ावा और बैटरी चोरी कर ले गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में रात दो बजे अज्ञात लोग मंदिर में चोरी करते दिख रहे हैं। इसके बाद सूचना पुलिस को दी। संवाद