फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर के ताले तोड़कर नकदी, गहने चुुराए

Mon, 21 Jul 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बूटर विहार कॉलोनी में घर का ताला तोड़कर 13 हजार रुपये, गहने व सामान चोरी कर लिए गए। थाना फर्कपुर पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया। बूटर विहार निवासी शीश पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 18 जुलाई की दोपहर किसी काम से बाहर गए थे। करीब एक घंटे बाद जब घर लौटे तो घर का ताला टूटा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर के मंदिर में रखे गुल्लक से करीब 13 हजार रुपये, अलमारी से एक जोड़ी पाजेब व अन्य सामान चोरी था। जांच अधिकारी एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि केस दर्ज कर चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें