फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुकान का शटर तोड़ नकदी, गहने चोरी

Wed, 21 Jan 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। साढौरा थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में चोरों ने सराफ की दुकान का शटर तोड़कर नकदी तथा चांदी के गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में साढौरा निवासी हेमंत वर्मा ने बताया कि उसकी गांव रसूलपुर में गहनों की दुकान है। वह 20 जनवरी सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो उसे दुकान के शटर टूटामिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दुकान से पांच हजार रुपये, चांदी के 70 कड़े, चांदी के पेंडल व अन्य जेवर गायब मिले। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में रात को तीन बजे से लेकर पौने चार बजे तक दो चोर दुकान में चोरी करते कैद हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें