फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हमला करने में 10 पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 21 Jan 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। साढौरा क्षेत्र के गांव पम्मूवाला में बाइक सवार युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार सगे भाइयों सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में बलजीत सिंह ने बताया कि वह 19 जनवरी को दोपहर बाइक पर घर से निकला था। गांव की गली में मोनी उर्फ अजय और सोमनाथ उसका रास्ता रोककर पिटाई करने लगे। कुछ ही देर में गांव के नसीब, राजेश, सुनील, अनिल, बचना राम, जसबीर, प्रदीप और रामकुमार ने भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें