संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चोरों ने हेल्थ वेलनेस सेंटर व क्लीनिक से इन्वर्टर, बैटरी व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में डॉ. सुनीता धीमान ने बताया कि उसकी ड्यूटी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर छौली में है। चोरों ने सेंटर का ताला तोड़ कर इन्वर्टर व बैटरी चोरी कर ली। जिसकी कीमत हजारों रुपये थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
वहीं, थाना बिलासपुर में ही दी शिकायत में कस्बा के खेड़ा राम नगर कॉलोनी निवासी डाॅ. अशोक शर्मा ने बताया कि उसका पंचायत मार्केट बिलासपुर में अशोका क्लीनिक है। चोरों ने उसकी दुकान की पिछली दीवार में लगे एक विंडो एसी, इन्वर्टर बैटरी, हीटर, दराज में रखे एक हजार रुपये गायब मिले। चोरों ने दुकान की पिछली दीवार से एसी निकाल कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया। चोरों ने 10 दिन पहले ही छछरौली मोड़ के सामने अशोक बत्रा की दुकान पर लगे एसी की मशीन को भी चोरी कर लिया था। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में डर का माहौल है।