फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने तोड़ा आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम, नहीं निकाल पाए नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कैंप की रणजीत कॉलोनी स्थिति आईसीआईआई बैंक की एटीएम को तोड़ चोरों ने खंगाल डाला। लेकिन चोर एटीएम से नकदी नहीं निकाल पाए। एटीएम में घुसते हुए दो चोर सीसीटीवी में कैद हुए है। हिटाची पेमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी राजीव तनेजा की शिकायत पर दो अज्ञात चोरों पर चोरी के प्रयास के आरोप में केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

तनेजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कंपनी का एक एटीएम कैंप की रणजीत कॉलोनी में लगा हुआ है। सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि अज्ञात चोरों ने एटीएम को क्षतिग्रस्त किया हुआ है। सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एटीएम को अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त किया हुआ है। चोरों ने एटीएम से निकालने का काफी प्रयास किया हुआ था। लेकिन एटीएम में नकदी सुरक्षित मिली। उन्होंने एटीएम के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज चैक की। जांच करने पर एटीएम के बाहर लगे कैमरों में दो युवक कैद मिले। जो एटीएम के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोपियों के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। पुलिस राजीव तनेजा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रणजीत कॉलोनी से ही ट्रक चोरी
यमुनानगर। चोरों ने रणजीत कॉलोनी में जहां एटीएम में चोरी का असफल प्रयास किया। वहीं चोरों ने एटीएम से कुछ दूरी पर खड़े ट्रक को चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्जकर लिया है। रणजीत कॉलोनी निवासी हरपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 25 अप्रैल को काम से लौटने के बाद कॉलोनी में ही ट्रक को खड़ा किया था। सुबह जब वह काम पर जाने के लिए ट्रक लेने पहुंचा तो उसका ट्रक वहां से गायब था। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की तो उसका ट्रक क्रेटा कार में सवार होकर आए दो युवक चोरी करते हुए देखे गए। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें