फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से ढाई साल तक किया दुष्कर्म, बहन की शादी के लिए 14 लाख रुपये ऐंठें

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शादी का झांसा देकर एक युवक ने बैंक में काम करने वाली युवती से ढाई साल तक दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस दौरान युवती ने अपनी बहन की शादी करने व अन्य जरूरतों के लिए 14 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। आरोप है कि आरोपी ने युवती को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। बाद में उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक, उसकी मां व बहन के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग व अन्य धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक महिला ने युवक पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उसे नशीला पदार्थ लेकर दो वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक व उसके परिवार के 2 सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में अभी आरोपी फरार हैं।
शहर की एक कालोनी निवासी महिला ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि साल 2016 में वह जगाधरी के पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी करती थी। तब वहां पर माडर्न कॉलोनी निवासी मनीष मल्होत्रा कंप्यूटर ठीक करने के लिए आता था। इसी दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। इसके बाद आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। उससे शादी करने की बात कहकर आरोपी उससे मिलने लगा। इस दौरान आरोपी की मां मधु मल्होत्रा व बहन शोभना मल्होत्रा ने भी उनकी शादी करवाने की बात कही थी। फरवरी 2018 में आरोपी ने अपनी बहन की शादी के लिए उससे 50 हजार रुपये के नए नोट और एक लाख रुपये उधार लिए थे। इसके बाद आरोपी ने कार लेने, मकानों की मरम्मत करवाने व अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए उससे 14 लाख रुपये ले लिए। 26 मई 2019 को आरोपी का जन्मदिन था। तब आरोपी ने उसे जन्मदिन मनाने के लिए अपने घर बुलाया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो आरोपी उससे टाल मटोल करता रहा। इसके बाद उसे पता चला कि आरोपी मनीष मल्होत्रा ने एक अन्य लड़की से भी शादी का झांसा देकर काफी रुपये ऐंठे हुए हैं। उस लड़की ने उसकी मां को आरोपी की कॉल रिकार्डिंग व संदेश दिखाए थे। उसके अलावा भी आरोपी के कई लड़कियों से संबंध हैं। जब उसने आरोपी को इस संबंध में बातचीत की तो उसने उसके साथ गाली-गलौज की और शादी करने से मना कर दिया। कुछ दिन बाद आरोपी ने उससे माफी मांगी और शादी करने की बात कही। तब आरोपी ने उसे विदेश जाने की बात कहकर उसके दस्तावेज ले लिए। इस दौरान आरोपी ने फर्जी विवाह का सर्टिफिकेट भी बनवाया। बीती 23 जनवरी को आरोपी ने उसे फोन करके घर बुलाया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी वीडियो भी बनाई। जब उसने होश आया तो उसने आरोपी का विरोध जताया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। ब्लैकमेल कर आरोपी ने उससे पांच मार्च को 56 हजार रुपये, 31 मार्च को 10 हजार रुपये उससे ले लिए। इसके बाद 13 अप्रैल को आरोपी ने अपनी बहन की शादी के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। लेकिन उसने देने से मना कर दिया तो आरोपी ने उससे गाली-गलौज की और शादी करने से मना कर दिया। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक मनीष मल्होत्रा, उसकी मां मधु मल्होत्रा व बहन शोभना मल्होत्रा के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, ब्लैकमेल करने, जान से मारने की धमकी देने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी सोमवती का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें