फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीसीटीवी से पकड़ा गया घर से रुपये चुराने वाला चोर

Mon, 17 Jun 2024 05:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पुलिस चौकी रामपुरा की टीम ने एक चोर को गिरफ्तार किया है, जिससे चोरी के रुपये भी बरामद किए गए। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चौकी इंचार्ज निर्मल सिंह ने बताया कि शांति कॉलोनी निवासी नरेंद्र ने शिकायत दर्ज करवाई कि चार जून को रात के समय वह अपने परिवार के साथ सोया हुआ था। सुबह उठकर उसने देखा कि उसकी माता की पेंशन के 14 हजार रुपये व उसकी जेब से दो हजार रुपये किसी ने चोरी कर लिए थे। एएसआई लाभसिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान आजाद नगर निवासी कार्तिक उर्फ बिल्ला के रूप में हुई। आरोपी से चोरी के पैसे बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें