यमुनानगर। पत्नी से झगड़े के बाद पति अपने दो बच्चों के साथ कहीं चला गया। पुलिस पे पत्नी की शिकायत पर तीनों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना जठलाना पुलिस को दी शिकायत में गुमथला निवासी बीना ने बताया कि उसका पति राम नरेश उससे मारपीट करता है और शराब के नशे में उसे गालियां देता है। शनिवार शाम करीब चार बजे वह उसके 11 साल के बेटे चोबेश व नौ साल की बेटी संजना को साथ लेकर कहीं चला गया। काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। हताश होकर उसने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों की तलाश शुरू कर दी है।