डिटेक्टिव स्टाफ द्वारा गिरफ्तार ?किया गया चोरी का आरोपी
- फोटो : YAMUNA NAGAR
डिटेक्टिव स्टाफ के हत्थे एक ऐसा चोर चढ़ा है जो स्टेज पर अपनी मधुर आवाज से लोगों को गाने सुना कर मंत्रमुग्ध करता था। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी ने तीन सितंबर को विष्णु नगर स्थित बंद मकान में चोरी की थी। आरोपी ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि कांसापुर रोड पर एक आरोपी चोरी की फिराक में घूम रहा है। सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह की टीम ने मौके पर दबिश देकर वहां घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसकी पहचान कांसापुर निवासी बल्ला के नाम से हुई। पूछताछ में बताया कि वह स्टेज पर अपनी मधुर आवाज से लोगों गाने सुनाता है। उसने कई बार क्षेत्र में हुए कार्यक्रमों में गीत गाने का मौका मिला। आरोपी ने तीन सितंबर को विष्णु नगर में बंद पड़े मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और वहां से कुछ सामान चोरी किया था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक में भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने एक चोरी की वारदात करना कुबूल किया है।