फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पॉलिसी रिफंड के नाम पर 5.92 लाख ठगे

Sat, 27 Dec 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर ठग पढ़े-लिखे लोगों को भी आसानी से अपने जाल में फंसा रहे हैं। ताजा मामला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है, जहां पॉलिसी रिफंड के नाम पर एक व्यक्ति से 5 लाख 92 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने आदित्य बिरला और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की अलग-अलग तीन पॉलिसियां ले रखी थीं। तीनों पॉलिसियां मैच्योर हो चुकी थीं और उन्होंने उनका रिफंड लेने के लिए आवेदन भी कर दिया था। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन

कॉल करने वाली युवती ने खुद को मुंबई स्थित आईआरडीए (इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी) कार्यालय की अधिकारी बताया। युवती ने कहा कि पॉलिसी रिफंड प्रक्रिया पूरी करने के लिए सिक्योरिटी राशि जमा करानी होगी, जो रिफंड के साथ वापस कर दी जाएगी। उसकी बातों में आकर प्रमोद कुमार ने अलग-अलग किश्तों में कुल 5 लाख 92 हजार रुपये बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। पैसे ट्रांसफर होने के बाद आरोपी युवती ने फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद प्रमोद कुमार ने परिचितों से जानकारी ली तो पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और बैंक खातों व कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि के पैसे ट्रांसफर न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें