यमुनानगर। ईएसआई अस्पताल के सामने लगे लंगर में महिला की जेब से 80 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में शहजादपुर निवासी शबनम ने बताया कि शुक्रवार को वह बूड़िया स्थित को-ऑपरेटिव बैंक से 50 हजार रुपये निकलवाकर निकली थी। उसके पास पहले से ही 30 हजार रुपये थे। कुल 80 हजार रुपये वह अपनी जर्सी की जेब में रखकर ईएसआई अस्पताल के पास पहुंची थी। वहां वह लंगर में खाना खाने के लिए लाइन में लगी। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने उसकी जर्सी की जेब से रुपये निकाल लिए। संवाद