संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वतीनगर। पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलावड़ में उद्भव वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा विद्युत नियामक आयोग में विधि सदस्य मुकेश गर्ग ने शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति देकर संस्कृति की छटा बिखेरी।
मुख्य अतिथि गर्ग ने अपने बचपन के अनुभव सांझा करते हुए बताया कि वह भी सरकारी स्कूल में पढ़कर यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि कलावड़ स्कूल की तरह सभी सरकारी विद्यालय प्राइवेट स्कूलों को मात देकर आगे बढ़ सकते हैं। सच्चे ज्ञान की बात करें तो सरकारी स्कूलों का विज्ञान निजी स्कूलों से कहीं अधिक है। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि अपने स्कूलों की प्रतिभाओं को पहचाने तथा उन्हें निखारने का काम करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्ष्य रख दिया है कि 2047 तक भारत एक विकसित देश होगा। हमारा कर्तव्य बनता है कि पर्यावरण की रक्षा करें, स्वच्छता की ओर विशेष ध्यान दें। नागरिक अपने कर्तव्यों का वाहन करें। यदि हमारा परिवार, समाज सुदृढ़ होगा तभी हमारा देश सुदृढ़ हो जाएगा।
प्रिंसिपल सर्वोदय गोयल नेमुख्य अतिथि वशिष्ठ अतिथियों व विभिन्न विद्यालयों की विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं सभी अन्य संस्थाओं से आए प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। स्कूल के प्रांगण के लिए शेड व 150 फुट लंबे तिरंगे की मांग रखी। जिसे मुख्य अतिथि ने पूरा करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी करनैल सिंह संधावा ने भी विचार रखे।
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। स्कूल