फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क पर ही करते हैं कार ठीक, लोगों के लिए नहीं बचता रास्ता

Sun, 09 Jun 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तेजली रोड पर निकल रहे हैं तो जरा संभल कर चलें। क्योंकि पता नहीं किस समय कार की खिड़की का दरवाजा खुल जाए और हादसे के शिकार हो जाएं। तेजली रोड पर कार मैकेनिक और कार डेकोरेशन करने वालों ने लोगों का सड़क से निकलना मुश्किल कर दिया है। सड़क के बीच में ही कारें खड़ी कर उन्हें ठीक किया जा रहा है। वहीं डेकोरेशन भी सड़क पर ही हो रही है।
तेजली रोड पर एसबीआई बैंक समीप कार डेकोरेशन व अन्य दुकानों की वजह से कई बार हादसे हो चुके है। दुकानदार बाहर ही अपने ग्राहकों की गाड़ियों को सड़क पर ही खडी करवा रहे हैं। इससे वहां से निकलने वालों वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तेजली रोड से देहात के कई गांवों के लोगों का प्रतिदिन आना जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेकोरेशन करने वालों ने सड़क पर ही कारों को खोलकर ठीक कर रहें हैं।कई बार खिड़की के खुलने से कई राहगीर चोटिल भी हो चुके हैं। वह अचानक कार की खिड़की खोल देते हैं। जिससे वहां से निकलने वाले लोगों व अन्य वाहन चालकों को पता भी नहीं चलता और वह हादसे का शिकार हो जाते हैं। लोगों ने यातायात पुलिस से मांग की है कि वह सड़क पर अपनी नजर दौड़ाएं और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें