फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रादौर में बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित

Fri, 23 Oct 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबो​धित करते वक्ता। संगठन
विज्ञापन
रादौर। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बिजली निगम रादौर के कर्मचारी वीरवार को तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए। संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने भी हड़ताल को समर्थन दिया। पहले दिन बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से रादौर क्षेत्र में बिजली और पानी का संकट बना रहा। बिजली न होने के कारण पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। इससे लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। वहीं सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ। इस अवसर पर एसडीओ दीपांशु, प्रवेश सैनी, अभिलाष शर्मा, मोहन लाल, निर्मल राणा, मनीष सिसला, रविंद्र कुंडु, राजेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें