फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बूथों पर रहेगी पानी व ओआरएस की व्यवस्था

Tue, 07 May 2024 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गर्मी के मौसम को देखते हुए 25 मई मतदान के दिन बूथों पर पानी, पंखे, शेड व स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था की जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी यमुनानगर विधानसभा आयुष सिन्हा ने सोमवार को क्षेत्र के सेक्टर ऑफिसर की बैठक लघु सचिवालय में ली। जिन बूथों पर व्यवस्था ठीक नहीं है उनके बारे में भी पूछताछ की।
उन्होंने कहा कि किसी भी बूथ पर व्यवस्था की कमी नहीं रहनी चाहिए, जो चुनाव आयोग ने निर्देश दिए है उनकी पालना मतदान से एक सप्ताह पहले की जाए। किसी भी बूथ पर कोई कमी है तो उसकी जानकारी तुरंत एआरओ कार्यालय में दे ताकि समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 25 मई को मतदान के दिन अधिक गर्मी होने की आशंका है, ऐसे में मतदाताओं को लाइन में खड़े होने के लिए टेंट इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी। जिन स्कूलों में बरामदे है, उन स्कूलों में मतदाताओं की लाइन बरामदे में लगाई जाएगी। गर्मी के मौसम में पीने के पानी की ज्यादा जरूरत पड़ती है, सभी बूथों पर पीने के पानी के कैंपर पहुंच जाएंगे और उचित पंखों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के सभी 122 मतदान केंद्रों पर एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाए जो ओआरएस आदि मुहैया कराएंगे और जरूरत पड़ने पर किसी मतदाता को दवाई देनी है तो वह स्वास्थ्य कर्मचारी उसका प्रबंध करेगा। इस अवसर पर डीडीपीओ नरेंद्र सिंह सहित करीब 30 सेक्टर ऑफिसर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें