फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लाल ढांग के पास जंगल में चलते ट्रक में लगी आग

Tue, 07 May 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


प्रतापनगर। कलेसर लाल ढांग के नजदीक घने जंगलों के बीच में रविवार रात साढ़े दस बजे नेशनल हाईवे पर चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। हालांकि आग के कारणों का पता नहीं लग पाया, लेकिन आग की लपटों में ट्रक खाक हो गया। ट्रक के अगले हिस्से में आग भड़कती देख ड्राइवर और क्लीनर कूद गए और शोर मचाया। घना जंगल और रेंज ना होने की वजह से वहां फायर ब्रिगेड को नहीं बुला सके और ऐसे में गाड़ी जल गई।
जानकारी के अनुसार रात को लाल ढांग के नजदीक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने से ट्रक का अगला हिस्सा भड़क उठा, देखते ही देखते आग की लपटे पूरे ट्रक में चढ़ गई, ड्राइवर और क्लीनर खिड़की तोड़कर ट्रक से बाहर आए और अपनी जान बचाई। ड्राइवर और क्लीनर ने राहगीरों को रोका लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह से स्वाहा हो चुका था। जिस जगह ट्रक में आग लगी है वह एरिया हिमाचल। का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में थाना प्रभारी प्रताप नगर सतनाम सिंह का कहना है कि उनको ट्रक में आग लगने की सूचना मिली थी। जिस पर वह मौका पर पहुंचे थे। उन्होंने जानकारी जुटाई तो यह एरिया पांवटा साहिब थाने का लगता है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश पांवटा साहिब की पुलिस कार्रवाई कर रही है

रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगी पानी की टंकी टूटी पड़ी टोटी । संवाद

रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगी पानी की टंकी टूटी पड़ी टोटी । संवाद

रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगी पानी की टंकी टूटी पड़ी टोटी । संवाद

रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगी पानी की टंकी टूटी पड़ी टोटी । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें