फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वोट मांगने के लिए लगेगी वार्डों की पुरानी हद पार दौड़

Wed, 15 Jan 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम चुनाव में कई वार्डों में पार्षद पद के प्रत्याशियों की प्रचार व वोट मांगने के लिए वार्ड की पुरानी हद के पार दौड़ लगेगी। चुनाव के बाद पार्षद बनने पर विकास कार्य कराने के लिए भी वार्ड ही पुरानी हद के बाहर आना-जाना पड़ेगा। इसका खुलासा नई वार्डबंदी के बाद जारी मतदाता सूचियों के ड्राफ्ट का आकलन करने के बाद पूर्व व निवर्तमान पार्षदों ने किया।
इनका आरोप है कि कई वार्डों में पुरानी हद के बाहर वाले क्षेत्र या पूरे बूथ जोड़ दिए गए हैं। इस तरह जो क्षेत्र वार्डों की पुरानी सीमा के बाहर हैं, वहां पहले चुनाव फिर वार्डों के विकास पर असर पड़ सकता है। साथ ही ऐसे क्षेत्रों के लोगों को दस्तावेजों में भी पुराने वार्डों की संख्या बदलवाने की दिक्कत होगी। इन परेशानियों से बचाव के लिए पुरानी वार्डबंदी में जो क्षेत्र व बूथ जिस वार्ड में थे, उन्हें नई वार्डबंदी में उसी वार्ड में रखा जाए।
विज्ञापन

निवर्तमान पार्षद रामआसरा भारद्वाज, निर्मल चौहान ने कहा कि पहले ही शहर के लोग आधार अपडेट कराने, पीपीपी व प्रॉपर्टी आईडी सहित अन्य दस्तावेज अपडेट व सही कराने के लिए धक्के खा रहे हैं, उस पर अब दस्तावेजों में वार्डों की संख्या बदलने के लिए परेशान न किया जाए। क्योंकि नई वार्डबंदी से जिन क्षेत्र के वार्ड बदल दिए गए हैं, वहां लोगों को अपने दस्तावेजों में भी वार्डों की संख्या बदलवानी पड़ेगी। साथ ही ऐसे क्षेत्र के लोगों को वार्ड पार्षद से मिलने व काम कराने के लिए भी काफी दूरी तय करनी पड़ सकती है। पार्षद को भी विकास कार्य कराने के लिए वार्डों की पुरानी हद के बाहर दौड़ लगानी पड़ेगी। क्योंकि नई वार्डबंदी में भी पुरानी वार्डबंदी की तरह वार्डों की संख्या 22 ही है, इसलिए पुरानी वार्डबंदी में जो क्षेत्र व बूथ जिस वार्ड में थे, उन्हें नई वार्डबंदी में उसी वार्ड में रखा जाना चाहिए।
पूर्व पार्षद नवनीत शर्मा ने बताया कि नई वार्डबंदी में आनंद कॉलोनी के वोट 13 में जोड़ दिए, जबकि कॉलोनी वार्ड 14 की पुरानी हद में है। निवर्तमान पार्षद प्रिंस शर्मा ने लाजपत नगर व मिश्रा कॉलोनी के वोट वार्ड 16 में जोड़ दिए, पर यह कॉलोनियां वार्ड 15 की पुरानी हद में हैं। प्रिंस शर्मा ने बताया कि फ्रेंड्स कॉलोनी के वोट भी वार्ड 15 में दिख दिए हैं, पर यह कॉलोनी वार्ड 16 की पुरानी हद में है।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद नीरज राणा ने बताया अमरपुरी व आर्यनगर के वोट वार्ड 19 में जोड़ दिए, पर दोनों कॉलोनियां वार्ड 20 की पुरानी सीमा में है। राणा ने बताया कि ऐसे ही विष्णु नगर व जोगिंद्र नगर के वोट वार्ड 20 में दिखाए दिए, पर यह कॉलोनियां वार्ड 19 की पुरानी हद में हैं। ऐसे ही पूर्व पार्षद जसबीर सिंह बिट्टू भी वार्ड-16, 17 व अन्य वार्डों की पुरानी हद के वोट व बूथ वार्डों में इधर-उधर किए जाने के आरोप लगा रहे हैं। सभी ने बताया कि आपत्ति दर्ज करवा चुके हैं। समाधान न होने पर हाईकोर्ट जाने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें