रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में 19 नवंबर को सेठ विजय कुमार के जन्मदिवस पर 28वां रक्तदान मेला लगाया जा रहा है। मेला कॉलेज प्रांगण में सुबह 10 बजे लगाया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीमें अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। कॉलेज निदेशक डॉ. एसके गर्ग ने कहा कि हर वर्ष सेठ विजय कुमार के जन्मदिवस पर रक्तदान मेला लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि मेले को लेकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसमें विभिन्न मुकुंद संस्थाओं के विद्यार्थियों के साथ प्राध्यापक, स्टाफ सदस्य भी भाग लेंगे।