फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शराब बिक्री पर कल शाम छह बजे से रहेगी रोक

Thu, 23 May 2024 06:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिलाधीश कैप्टन मनोज कुमार ने आदेशों में कहा कि 23 मई को शाम छह बजे से चुनाव संपन्न होने तक जिले में शराब व अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों अनुसार जिले में 23 मई शाम छह बजे से धारा 144 लागू हो जाएगी, जो 25 मई को मतदान प्रक्रिया संपन्न होने तक लागू रहेगी। जिलाधीश ने कहा कि आरपी एक्ट 1951 के सेक्शन 135 सी के तहत मतदान संपन्न होने से 48 घंटे पहले तक जिले के क्षेत्र में किसी भी होटल, भोजनालय, शराबखाने, दुकान या किसी अन्य सार्वजनिक या निजी स्थान पर मादक व नशीले पदार्थों की बिक्री, परोसने व पीने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त इन आदेशों की दृढ़ता से अनुपालना सुनिश्चित करेंगे। इन आदेशों के उल्लंघनकर्ता भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अनुसार दंड के भागीदार होंगे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें